Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बनकटी के बाबा बेहिलनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़:रात से लगी श्रद्धालुओं की...

बनकटी के बाबा बेहिलनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़:रात से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, आस्था का सैलाब

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विकासखंड बनकटी अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध बाबा बेहिलनाथ मंदिर में सोमवार रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दूर-दराज के गांवों से आए भक्त आधी रात के बाद से ही मंदिर परिसर के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। सावन के पवित्र माह में मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जहां हर ओर शिवभक्ति की गूंज सुनाई दे रही थी। मंदिर परिसर और उसके आसपास मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह दुकानें सजी हुई थीं, जहां बच्चों और महिलाओं की विशेष भीड़ उमड़ी। बच्चे मिठाइयां, जलेबी, गुब्बारे और खिलौने खरीदते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन इस बार भीड़ में और अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय व्यवस्था द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शन-पूजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments