नौतनवा में भारत-नेपाल सीमा के बैरिया बाजार के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक पिकअप वाहन से 70 बोरी यूरिया बरामद की है। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर नौतनवा थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसबी को सूचना मिली थी कि संपतिहा पावर हाउस के समीप सीमा स्तंभ संख्या 531/22 के पास से बड़ी मात्रा में यूरिया नेपाल भेजी जाएगी। इस सूचना के आधार पर बैरिया बाजार सीमा चौकी की टीम ने घेराबंदी कर एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से इफको कंपनी की 64 बोरी और आईपीएल कंपनी की 6 बोरी, कुल 70 बोरी यूरिया जब्त की गई। पूछताछ में वाहन चालक मंटू उपाध्याय, जो गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के उरुवा बाजार, मोहनपुर का निवासी है, ने बताया कि वह यूरिया को भाड़े पर सीमा तक पहुंचाने जा रहा था। उसने चितरापार निवासी विशाल यादव को मुख्य आपूर्तिकर्ता बताया और कहा कि कुरहवा खुर्द निवासी कमलेश यादव और सुग्रीव पासवान के कहने पर वह यह यूरिया पहुंचा रहा था। जांच के बाद एसएसबी ने वाहन, चालक और बरामद यूरिया को नौतनवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपितों के विरुद्ध अनुदानित उर्वरक के अवैध भंडारण, परिवहन और नेपाल तस्करी से जुड़े आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में भारत-नेपाल सीमा पर 70 बोरी यूरिया जब्त:नेपाल तस्करी के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












