#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत मझवा अमीर चौराहे पर सड़क किनारे बनी एक नाली की सफाई का काम शुरू हो गया है। यह नाली खरपतवार और कूड़े से पूरी तरह जाम हो गई थी, जिससे पानी का निकास रुक गया था। नाली जाम होने के कारण स्थानीय निवासियों को गंदगी और बीमारियों के बढ़ते खतरे का सामना करना पड़ रहा था। पानी जमा होने से मच्छरों और अन्य कीटाणुओं के पनपने की आशंका बढ़ गई थी। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, पिंटू कुमार, प्रदीप कुमार और महेश कुमार ने बताया कि इस गंदगी से कई तरह की बीमारियां फैलने का डर था। उन्होंने सफाई कर्मियों से हर 10 दिन में नाली की नियमित सफाई करने की मांग की है। सफाई कर्मियों द्वारा नाली की सफाई शुरू होने से स्थानीय लोगों ने गंदगी से कुछ हद तक राहत महसूस की है। यह कदम क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मझवा अमीर में जाम नाली की सफाई का काम जारी:खरपतवार और कूड़े का ढेर, बीमारियों का खतरे से ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












