Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के मोतीपुर में 40 लोगों ने किया रक्तदान:सीमा जागरण मंच ने...

बहराइच के मोतीपुर में 40 लोगों ने किया रक्तदान:सीमा जागरण मंच ने आयोजित किया शिविर


बहराइच में बुधवार को मोतीपुर थाना परिसर में सीमा जागरण मंच द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह, खंड विकास अधिकारी विनोद यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर में लगभग 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह, बीडीओ विनोद यादव, सीमा जागरण मंच के प्रांत महामंत्री अनिल कुशवाहा और भाजपा नेता परशुराम कुशवाहा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के बाद, युवा समाजसेवी और सीमा जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख योगेंद्र मौर्य के नेतृत्व में सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठजनों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया। मेडिकल कॉलेज बहराइच के ब्लड बैंक की सात सदस्यीय टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। इस टीम में मेडिकल अफसर डॉ. अली मेहंदी, परामर्शदाता डॉ. नूर मोहम्मद, लैब टेक्नीशियन ज्ञानेंद्र वर्मा, वैभव मिश्रा, हेमंत निषाद, सुधांशु और विकास सिंह शामिल थे। टीम ने प्रत्येक रक्तदाता की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और वजन की जांच के बाद ही रक्त एकत्र किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेज बहराइच के ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। इससे सड़क दुर्घटना, प्रसव और थैलेसीमिया जैसे रोगों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, समाजसेवी अनूप मोदी, कमलेश मौर्य, सुनील सिंह, पत्रकार रामध्यान कुशवाहा, मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया, जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, राहुल पोरवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी और रक्तदाता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments