#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कलवारी उपकेंद्र क्षेत्र के ग्राम पकड़ी छब्बर में एक बिजली का खंभा खतरनाक ढंग से झुक गया है। गुलहरिया-कुसौरा मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लगे इस खंभे से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग क्षेत्र का एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खंभे के झुकने से विद्युत तारों में तनाव बढ़ गया है और कुछ तार सामान्य ऊंचाई से काफी नीचे लटक रहे हैं। इस स्थिति में खंभा कभी भी गिर सकता है या तार टूटकर सड़क पर आ सकते हैं, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति होने की आशंका है। स्थानीय निवासियों फरहान खान, अभिषेक यादव और अतुल सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए खंभे को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की अपील की है। फरहान खान ने इस संबंध में विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते खंभे की मरम्मत या उसे बदला नहीं गया, तो किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। जेई अमित कुमार श्रीवास्त से बात की गई तो बताया गया कि उसको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पकड़ी छब्बर में बिजली का खंभा झुका:गुलहरिया-कुसौरा मार्ग पर बड़े हादसे का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












