Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ट्रेलर से बाइक सवार गंभीर घायल:जनता इंटर कॉलेज के सामने...

बस्ती में ट्रेलर से बाइक सवार गंभीर घायल:जनता इंटर कॉलेज के सामने हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बारीघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे एक बाइक और ट्रेलर के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में संत कबीर नगर निवासी अशफाक पुत्र गयासुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अशफाक ग्राम पड़रिया, थाना धनघटा, जनपद संत कबीर नगर के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें निजी वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बस्ती भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति नहीं है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments