Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज के हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:22 मरीजों को...

महाराजगंज के हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:22 मरीजों को मिला स्वास्थ्य परामर्श और दवाएं


हरिहरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 22 मरीजों की चिकित्सकीय जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का आना शुरू हो गया था।चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच कर बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। इस दौरान मरीजों को बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, खानपान पर ध्यान देने तथा किसी भी परेशानी में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी गई। फार्मासिस्ट डॉ. एसएन राम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से उपचार कराने की सलाह दी। डॉ. राम ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।इस शिविर में डॉ. एसएन राम, एलटी अरुण पटेल, वार्ड ब्वॉय जनार्दन प्रसाद और अजीत सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular