Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारी बारिश से किसान के भुसैले की दीवार गिरा:नासिरगंज में 5-6 कुंतल...

भारी बारिश से किसान के भुसैले की दीवार गिरा:नासिरगंज में 5-6 कुंतल भूसा भीगा, आर्थिक नुकसान की आशंका


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक अंतर्गत नासिरगंज में बीती रात हुई तेज बारिश ने एक किसान की मुश्किलें बढ़ा दीं। लगातार बारिश के कारण किसान गुड्डू कुरैशी के भुसैले (भूसा रखने का स्थान) की दीवार ढह गई।दीवार गिरने से भुसैले के भीतर रखा लगभग 5 से 6 कुंतल भूसा बारिश के पानी में पूरी तरह भीग गया। इससे भूसे के खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान की आशंका है।किसान गुड्डू कुरैशी ने बताया कि मौसम अभी भी साफ नहीं है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। यदि दोबारा बारिश होती है, तो बचा हुआ भूसा भी पूरी तरह खराब हो सकता है।यह भूसा पशुओं के चारे के लिए उपयोग होता है। भूसा खराब होने से किसान को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल, किसान परिवार भीगे हुए भूसे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है ताकि नुकसान को कम किया जा सके। किसान ने प्रशासन से भी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर उचित मदद दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular