#बस्ती_न्यूज
बस्ती में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार होम्योपैथिक चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डॉक्टरों पर अभद्रता करने, धक्का देने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। एफआईआर के मुताबिक घटना 14 अगस्त को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान हुई। पुलिस ने 15 अगस्त की रात 8:57 बजे मुकदमा दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, बैठक में कुछ चिकित्सक निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बाद में सभी चिकित्सक एक साथ कार्यालय कक्ष में पहुंचे, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि डॉ. संतोष कुमार दूबे ने जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धक्का दिया। इस दौरान अधिकारी के हाथ से मोबाइल फोन गिर गया, जिससे उसका कवर टूट गया। एक डॉक्टर पर रास्ता रोकने, दो पर अनुशासनहीनता का आरोप शिकायत में डॉ. विनोद कुमार मिश्रा पर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का रास्ता रोकने का आरोप लगाया गया है। वहीं डॉ. राकेश कुमार यादव और डॉ. आशुतोष गुप्ता पर अनुशासनहीन व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। दरवाजा बंद होने से बढ़ा तनाव, बाहर निकलने की कोशिश का दावा शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया कि घटना के समय कार्यालय कक्ष का दरवाजा बंद था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की। चिकित्सकों के कथित व्यवहार से उन्हें मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानी होने की बात कही गई है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले चिकित्सालयों के निरीक्षण के दौरान भी अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एसआई अनिल कुमार गोंड करेंगे जांच कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार गोंड को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी से अभद्रता:बस्ती में बैठक के दौरान विवाद, 4 डॉक्टरों पर FIR’; गाली-गलौज और धक्का देने का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












