- ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों ने गाया राष्ट्रगान
- पीआरडी के जवानों ने तिरंगे को दी सलामी
रामनगर, बाराबंकी। ब्लॉक परिसर रामनगर में भारत देश का 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया किया गया। ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी और एडीओ आईएसबी जयराम वाल्मीकि ने तिरंगा फहराया और ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। पीआरडी के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी।
ब्लॉक प्रमुख सहित विकास खंड के अधिकारी और कर्मचारियों ने शहीद स्तंभ पर पहुंचकर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन किया। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख ने बोलते हुए कहा कि अब भारत पुराना भारत नहीं रहा। ये नया भारत है। अगर दुश्मन आंख दिखाएगा तो उसका तुरंत जवाब दिया जाएगा और उसके आंखें निकाल ली जाएंगी। तिरंगा हमारी आन बान और शान है।
हम सब शपथ लेते हैं कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करें तभी हमारा देश विकसित होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने कहा कि वीर बलदानी शहीदों को नमन है जो हमारे अच्छे दिन के लिए पता नहीं कितने लोग शहीद हो गए और सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
कवि मनोज मिश्रा ने कविता पाठ कर पढ़ा कि
मातृभूमि पर कभी आंच नहीं आने दूंगा….पर सभी ने खूब तालियां बजाई। एडीओ कृषि डॉक्टर दलबीर सिंह यादव ने संविधान के मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तृत चर्चा की।
मंच का संचालन ग्राम विकास अधिकारी रवि प्रकाश अवस्थी ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शंभूनाथ पाठक, जेई आरईडी मनीष कुमार वर्मा, सचिव अमित मौर्या, अनूप जैन, मुख्यसेविका सरिता सचान, एपीओ मिथिलेश यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकमल वर्मा, खंड प्रेरक प्रदीप कुमार, बीडीसी कमलेश अवस्थी, झब्बूलाल रावत, राजेश त्रिवेदी, विवेक सिंह, विशाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, नीरज सिंह, गुड्डू दीक्षित, अखिलेश पांडे, धर्मेंद्र चौहान और पीआरडी जवान उपस्थित रहे।












