बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरौना में विद्युत विभाग ने कनेक्शन लोड बैलेंसिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारु और संतुलित हो सकेगी। इस कार्य में उपकेंद्र के स्टाफ पाठक, अतेंद्र, दद्दन और मनसा राम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्य पुरैना फीडर के फीडर मैनेजर मिश्रीलाल के निर्देशन और सहयोग से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता रहेगा।
सेमरौना में विद्युत लोड बैलेंसिंग कार्य पूरा:आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारु, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












