Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में भागवत कथा जारी:स्थानीय कलाकारों ने निकाली शिव-पार्वती की झांकी

बृजमनगंज में भागवत कथा जारी:स्थानीय कलाकारों ने निकाली शिव-पार्वती की झांकी


बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 07 स्टेशन रोड पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने शिव-पार्वती की झांकी निकाली। कथावाचक व यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को गीता का श्रवण कराया। मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल और राधिका देवी ने वैदिक मित्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाम 6 बजे से देर रात तक आचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता का श्रवण करवाया। इस दौरान ‘जय कृष्ण’ और ‘राधा महारानी’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। राजस्थानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह, मान सिंह, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू और विक्की सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments