*विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की गोद भराई और अन्नप्राशन।*
रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

महराजगंज। शासन के मंशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सभा जमुई पंडित में ‘ग्राम चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आने वाली अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना रहा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 11 प्रार्थना पत्र सौंपे गए। ये शिकायतें मुख्य रूप से नाला सफाई, शौचालय, नाली निर्माण, सीसी सड़क निर्माण तथा परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित थीं। इनमें से 3 गंभीर शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।चौपाल में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश भी दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना के तहत बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ संपन्न कराया गया।वहीं आज विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा और ग्राम प्रधान मदन मोहन गुप्त की अगुवाई में छठ घाट परिसर में 5 छायादार पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रोजगार सेवक विराजु चौधरी, पंचायत सहायक उर्वशी उपाध्याय, सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमार और आंगनबाड़ी मुख्य सेविका इंदु देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रतिमा देवी, शर्मिला पटेल, तारा त्रिपाठी, सहायिका सुनीता जायसवाल, इंदु त्रिपाठी, संगीता देवी आशा शीला देवी,राबड़ी देवी,दुर्गावती देवी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।












