#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में खेत में खाद डालने को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि 4 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने खेत में खाद डाल रही थी। इसी दौरान कुछ पट्टीदार वहां पहुंचे और खाद डालने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता के अनुसार, जब उसने काम बंद करने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि शोर सुनकर उसके पति मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों ने उनके पति को भी पीट दिया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपितों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक न तो उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खेत में खाद डालने पर दंपती से मारपीट:बस्ती में पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












