बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेदवा से महुवा घाट तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है। इसके कारण राहगीरों को पैदल चलने से लेकर बाइक और चार पहिया वाहन चलाने तक में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। राहगीरों जैसे राम नयन, संतोष, मिलन, सुषमा और मीरा ने बताया कि उन्हें रोजाना इसी सड़क से बृजमनगंज, सिद्धार्थनगर, उसका, फरेंदा, महाराजगंज और गोरखपुर आना-जाना पड़ता है। न राहगीरों के अनुसार, बृजमनगंज कस्बे से ही उनकी घरेलू जरूरतों का सामान पूरा होता है। सड़क पर चलते समय गड्ढों से बचकर निकलना मुश्किल होता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाता है और गिट्टियां उखड़ जाती हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई उमेश चंद ने बताया कि गोरखपुर और सोनौली राष्ट्रीय मार्ग के बायपास निर्माण के लिए महुवा घाट से पीएनसी की ओर से मिट्टी खोदकर ले जाया जा रहा है। सड़क की स्थिति पिछले दो वर्षों से खराब है। उन्होंने जानकारी दी कि विशेष मरम्मत के लिए शासन को पत्र लिखा गया है और सड़क का निर्माण शीघ्र ही करा दिया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लेदवा-महुवा घाट सड़क जर्जर, गड्ढों में तब्दील:हल्की बारिश में जलजमाव, राहगीरों को दुर्घटना का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












