HomeHealth & Fitnessअंडमान में प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी...

अंडमान में प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने साझा की जानकारी

नई दिल्ली। अंडमान द्वीप के गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने प्राकृतिक गैस की मौजूदगी का पता लगाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आधिकारिक तौर पर इस महत्वपूर्ण खोज की जानकारी साझा की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘अंडमान सागर में ऊर्जा संभावनाओं का विशाल समुद्र और मजबूत हुआ है। श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की पुष्टि बेहद उत्साहजनक है।

उल्लेखनीय है कि यह खोज ‘श्री विजयपुरम-3’ नामक खोजी कुएं में हुई है, जो अंडमान द्वीपसमूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यह कुआं समुद्र में 355 मीटर गहराई वाले क्षेत्र में ड्रिल किया गया था। कंपनी ने 1900 मीटर से अधिक गहराई तक ईओसीन संरचना में ड्रिलिंग की, जहां शुरुआती परीक्षण के दौरान लगातार गैस फ्लेयरिंग देखी गई, जिससे प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments