Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:भारत-नेपाल सीमा पर...

बहराइच में 10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान नेपाली युवक को पकड़ा


बहराइच की मोतीपुर पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लाखों रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया, उप निरीक्षक अनिल यादव, आरक्षी जय प्रकाश और रोहित सिंह के साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे जंगली इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से कपड़े में छुपाकर रखी गई करीब 10 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के बांके जिले निवासी मनीराम थापा के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जिसके बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments