Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाइक सवार बुजुर्ग छुट्टा पशु से टकराकर गंभीर घायल:श्रावस्ती में सड़क हादसा,...

बाइक सवार बुजुर्ग छुट्टा पशु से टकराकर गंभीर घायल:श्रावस्ती में सड़क हादसा, बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार को बनकटा के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी 60 वर्षीय स्वामी दयाल गुप्ता पुत्र भिखारी प्रसाद अपनी बाइक से इकौना बाजार जा रहे थे। बनकटा के पास अचानक सड़क पर आए एक छुट्टा पशु से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वामी दयाल गुप्ता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments