HomeHealth & Fitnessकरेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू...

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव घर के अन्दर लटके पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के पोस्टटमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि पहली घटना करेली थाना क्षेत्र के नई बस्ती बेनीगंज निवासी राजकुमार अग्रहरी(32) पुत्र स्वर्गीय दशरथ लाल का शव रविवार देर रात घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी।

दूसरी घटना करेली थाना क्षेत्र के जेके आशियाना करेली निवासी सैयद मोहम्मद (42) पुत्र स्वर्गीय सैयद हामिद का शव घर के अन्दर सोमवार को फंदे से लटका पाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम के सहयोग से साक्ष्य संकलित कराया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular