Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नागपुर ने जीता क्रिकेट लीग 2026 फाइनल:अंकित सिंह की अर्धशतकीय पारी ने...

नागपुर ने जीता क्रिकेट लीग 2026 फाइनल:अंकित सिंह की अर्धशतकीय पारी ने दिलाई जीत

#बस्ती_न्यूज

नागपुर क्रिकेट लीग 2026 सीजन-1 का फाइनल मुकाबला नागपुर ने हुडरा कुंवर को सात विकेट से हराकर जीत लिया। नागपुर की ओर से ओपनर अंकित सिंह ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने छह ओवर चार गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हुडरा कुंवर टीम के कप्तान लालजी वर्मा थे, जबकि नागपुर की कमान राज सिंह ने संभाली। पहले बल्लेबाजी करते हुए हुडरा कुंवर ने 98 रन बनाए। टीम के ओपनर सचिन कनौजिया ने 41 रन (चार छक्के, एक चौका) और दूसरे ओपनर गोलू ने 36 रनों का योगदान दिया। 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नागपुर ने छह ओवर चार गेंद में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। अंकित सिंह ने अपनी 51 रनों की पारी में छह छक्के और एक चौका लगाया। वहीं, सूरज सिंह ने 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंकित सिंह को फाइनल मुकाबले में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिवकुमार वर्मा को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए परमानंद द्विवेदी, पत्रकार अमित कुमार गुरु जी, अनुराग सिंह, अतुल सिंह, राकेश कुमार, संजय वर्मा, हेमन्त सिंह, रितिक सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments