बस्ती – शनिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में बस्ती सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट स्कूल भरौली बाबू में तैनात शिक्षक स्वर्गीय इन्द्रपाल के घर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव पहुंचे और अभिलेखों को एकत्र करने के साथ उसका परीक्षण किया। इसके बाद टीएससीटी द्वारा स्वर्गीय इन्द्रपाल के परिजनों को जीवन यापन के लिये लगभग 50 लाख रूपये की धनराशि भेजा जायेगा।
टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक प्रमोद ओझा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि केयर टीम द्वारा शिक्षकों से नाम मात्र की राशि लेकर उनके परिजनों के सुख और दुःख की स्थिति में सहायता दी जाती है। जिला प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इसका पूरा श्रेय संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य औरं सह-संस्थापक, सुधेश कुमार पाण्डेय, संजीव रजक का है जिनकी पहल पर अनेक ऐसे शिक्षक परिवारांें को 55 लाख रूपये तक की राशि दिया जाता है जिनका किसी कारण से असमय निधन हो जाता है। बताया कि बस्ती जनपद में लगभग 6600 सदस्य है और अब तक 9 शिक्षक परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है। टीएसटी द्वारा अब तक 8 शिक्षकों के निधन पर धनराशि दी जा चुकी है। प्रदेश के 576 शिक्षकों के निधन पर लगभग 268 करोड़ रूपये का सहयोग किया जा चुका है।
टीएससीटी द्वारा अभिलेखों के एकत्र करने के दौरान सह संयोजक राहुल राव, दिलीप चौधरी, अब्दुल माबूद, शिक्षा मित्र संघ के मण्डल अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ल, संरक्षक संजय यादव, राम सागर आदि उपस्थित रहे।
शिक्षक के निधन पर शोकः परीक्षण के बाद टीएससीटी देगा 50 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












