#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की कलवारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामकृपाल यादव उर्फ लराहे (30) के रूप में हुई है, जिसे रखिया गांव से बाहर जाने वाले मार्ग पर पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कलवारी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामकृपाल यादव उर्फ लराहे पुत्र मनीराम यादव, निवासी रखिया, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना दुबौलिया में मु.अ.सं. 01/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के साथ हेड कांस्टेबल देशदीपक सिंह और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:कलवारी पुलिस ने रखिया गांव से पकड़ा, भेजा न्यायालय
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












