HomeHealth & Fitnessमेहनत की मिसाल: ग्रीनवुड स्कूल और केंद्रीय विद्यालय से एएमयू तक सफर,...

मेहनत की मिसाल: ग्रीनवुड स्कूल और केंद्रीय विद्यालय से एएमयू तक सफर, अरहम फरीदी की बडी उड़ान 

 

बदायूं। यह कहानी न केवल किसी एक होनहार बेटे की कहानी है, बल्कि यह उन परिवारों की सच्चाई और संघर्ष का प्रतीक है जहां आर्थिक तंगी के बावजूद माता पिता अपनी छोटी सी कमाई में से अपने बच्चों की पढ़ाई पर लगाते हैं और बच्चे भी अपनी कड़ी मेहनत से उनका नाम रोशन करते हैं। 

ऐसी ही एक कहानी शहर के मोहल्ला कबूलपुरा के अरहम फरीदी की जो लगन के साथ पढाई कर अपने माता पिता के सपनों को पूरा करने में लगें है। मोहम्मद अरहम फरीदी ने ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल से हाई स्कूल के बाद केंद्रीय विद्यालय बदायूं से सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अरहम ने इतिहास विषय में 99 अंक प्राप्त किए थे। बोर्ड परीक्षा के तुरंत बाद अरहम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। अरहम का सपना उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करना है। अरहम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता नज़ाकत फरीदी और शिक्षक राजेश कुमार, शिक्षक फूलचंद यादव व शिक्षक नदीम को दिया है। अरहम ने बताया कि वह रोजाना लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करते थे। अरहम के पिता नज़ाकत फरीदी तेल परिवहन का कार्य करते हैं। अरहम फरीदी ने कहा कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सभी छात्र अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments