Homeजिला / लोकल (Local News)फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की...

फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत


चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग अपने पारिवारिक सदस्य की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जलालाबाद से ब्यास जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग जंगा वाला मोड़ के पास यह हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार जलालाबाद के गांव मल्कज़ादे का एक परिवार अपने मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था। परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग पिकअप में सवार थे।
जब वाहन गांव हुसैनशाह के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे ट्राले के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे पांच लोग उछलकर ट्राले का शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरे।
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि गाड़ी में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पिकअप में मौजूद अंशप्रीत ने बताया कि सुबह 3:30 बजे वह घर से अस्थियां लेकर करीब 30 लोग रवाना हुए थे। रास्ते में गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद वह जैसे ही जनगांव वाला मोड़ के पास पहुंचे तो सडक़ के बीच में खड़े ट्राले से अचानक उनकी पिक अप गाड़ी की टक्कर हो गई।सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments