#बस्ती_न्यूज
मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। खेतों में पानी भर गया और मुख्य मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। मूडाडीहा खुर्द, पकरी जई और मनपट्टी सहित कई गांवों में मुख्य मार्गों पर आम, शीशम और सागौन के पेड़ तथा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इससे राहगीरों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने आरी मशीन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को काटकर रास्ते को फिर से चालू कराया। आंधी के कारण कई घरों के टिन शेड उखड़कर कुछ दूरी पर जा गिरे। हालांकि, क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर आंधी और बारिश का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला, जिससे पता चलता है कि यह तूफान एक सीमित दायरे में ही सक्रिय था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रूधौली में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित:पेड़ गिरे, बिजली के खंभे टूटे; रास्ते बाधित
RELATED ARTICLES












