श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के मरवाटिया गांव में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहसील दिवस में शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मरवाटिया निवासी ज्योत्री 3 जून को अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक खाद गड्ढे में गोबर फेंकने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गोबर फेंकने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने ज्योत्री की पिटाई कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता ज्योत्री का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने नवीन मॉडर्न थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में ज्योत्री ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। तहसील दिवस में शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शनिवार शाम को घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया।
श्रावस्ती में गोबर फेंकने के विवाद में महिला से मारपीट:केस दर्ज, पीड़िता ने तहसील दिवस में लगाई गुहार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












