लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी एवं डॉ एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर नयी पीढ़ी को जहां एक ओर तालमेल से कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं डॉ आनंद त्रिपाठी ने कहा कि जिस पौधे की जिम्मेदारी दी गई है उसकी देखभाल करना हमारा दायित्व है। उन्होंने बताया कि रोगियों की सेवा सर्वोत्तम कार्य है,प्रभु ने मुझे इस योग्य समझा है यही जानकर सभी रोगियों के प्रति व्यवहार मृदु रखें, उनका समुचित उपचार हो, विशेष परिस्थिति में ही रेफर करें। पौधे हम सभी को केवल ऑक्सीजन नहीं देते वरन् वे हर परिस्थिति में अडिग रहने का संदेश भी देते हैं।एक पौधा मां के नाम से अवश्य लगाएं।
संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












