श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के बसभरिया पुरैना गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गाय पिछले 30 घंटे से अधिक समय से एक खेत में लगातार चक्कर लगा रही है। बिना कुछ खाए-पिए इस तरह के असामान्य व्यवहार ने ग्रामीणों में कौतूहल और चिंता पैदा कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, यह गाय शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से उसी खेत में घूम रही है। समय बीतने के साथ मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे दैवी संकेत मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि जिस स्थान पर गाय चक्कर लगा रही है, वहां कोई पुराना स्थल या विशेष कारण हो सकता है। इस संबंध में इकौना क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस तरह के लक्षण आमतौर पर ‘सर्रा’ बीमारी में देखने को मिलते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। डॉ. प्रताप ने बताया कि वह स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गाय की जांच करेंगे। गांव के समझदार लोगों ने कहा कि विशेषज्ञों या पशु चिकित्सकों की जांच के बिना किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उनका मानना है कि यह किसी बीमारी, चोट या मानसिक तनाव का परिणाम भी हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पशु चिकित्सक व विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा और गांव में फैली आशंकाओं व चर्चाओं पर विराम लगेगा। फिलहाल, गाय का यह असामान्य व्यवहार पूरे गांव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्रावस्ती: खेत में 30 घंटे से गाय लगा रही चक्कर:ग्रामीण कौतूहल में, पशु चिकित्सक ने संभावित सर्रा बीमारी के लक्षण बताए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












