HomeUncategorized*थाना ललिया पुलिस द्वारा शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगाने...

*थाना ललिया पुलिस द्वारा शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगाने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः- वादी निवासी मटियरिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर बावत विपक्षी अजय पासवान पुत्र विद्या प्रकाश पासवान नि0 ग्राम नैकाहडीह मश0 मटियरिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को शादी करने की नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिया । उक्त प्रा0 पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-31/2026 धारा-137(2)/87 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।

 

*पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव* के में पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्र, थाना ललिया बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में- आज दिनांक 31.03.2026 को उ0नि0 मनोज राय मय हमराह का0 धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मु0अ0सं0 31/2026 धारा-137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अजय पासवान पुत्र विद्या प्रकाश पासवान नि0 ग्राम नैकाहडीह मश0 मटियरिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर को मथुरा बाजार जाने वाले रोड पर से गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

 

*नाम पता अभियुक्त-*

1. अजय पासवान पुत्र विद्या प्रकाश पासवान नि0 ग्राम नैकाहडीह मश0 मटियरिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर

 

*गिरफ्तारकर्ता टीम-*

01. उ0नि0 श्री मनोज राय

02. का0 धीरेन्द्र कुमार सिंह

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments