कोतवाली नानपारा अंतर्गत शिवपुर रोड स्थित ट्यूबवेल नंबर 5 नानपारा देहाती में एक नाबालिग लड़के ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय हसनैन रज़ा पुत्र रुस्तम के रूप में हुई है। वह काफी समय से दिमागी बीमारी से पीड़ित था और परिवार उसका इलाज करवा रहा था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे हसनैन ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर रोशनदान में दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, केवल महिलाएं ही उपस्थित थीं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि हसनैन कई वर्षों की मन्नत के बाद पैदा हुआ था और वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस दुखद घटना से माता-पिता और बाबा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज कस्बा कामेश्वर राय ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है।
बीमारी से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या:नानपारा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












