Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गाय 57 घंटे से खेत में लगा रही चक्कर:श्रावस्ती में ग्रामीण दैवीय...

गाय 57 घंटे से खेत में लगा रही चक्कर:श्रावस्ती में ग्रामीण दैवीय संकेत मान रहे, पशु डॉक्टरों ने जांच की


श्रावस्ती के इकौना विकास खंड के बसभरिया पुरैना गांव में एक गाय पिछले लगभग 57 घंटे से एक खेत के चारों ओर लगातार चक्कर लगा रही है। घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे से सोनू मिस्त्री के खेत में गाय के लगातार घूमने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, गाय खेत की चारों दिशाओं में लगातार चक्कर लगा रही है। वह केवल पानी पी रही है, लेकिन चारा या अन्य कोई खाद्य पदार्थ नहीं खा रही है। जब गाय को खेत से हटाने का प्रयास किया गया, तो वह दूसरे खेत में जाकर भी उसी प्रकार चक्कर लगाने लगी, लेकिन गांव छोड़कर कहीं और नहीं गई। कुछ ग्रामीण इसे किसी देवी-देवता की कृपा या दैवीय संकेत मान रहे हैं। वहीं, कई लोग खेत में किसी धार्मिक स्थल या शिवलिंग के होने की संभावना भी व्यक्त कर रहे हैं। इस अनोखी घटना को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं, जिससे खेत के आसपास मेले जैसा माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी प्रसारित होने के बाद जनपद बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र से गौ रक्षक-पशु सेवा कार्यों से जुड़े प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से गाय को बांधकर उसका परीक्षण किया। प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, गाय की मानसिक स्थिति प्रभावित होने तथा दिमागी बुखार, संक्रमण अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या की आशंका है। उपचार के दौरान गाय को आवश्यक इंजेक्शन और दवाएं दी गईं। उन्होंने दावा किया कि उपचार के बाद कुछ घंटों में गाय की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि, गांव में दैवीय शक्ति से जुड़ी चर्चाएं हैं। कई जगहों से ग्रामीण इसे देखने भी आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments