महाराजगंज में घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टिकर-सोनबरसा मार्ग स्थित नहर में सोमवार को शव मिला है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने नहर में शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। गौलतलब है कि लगातार दूसरे दिन नहर में शव मिलने की घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इससे एक दिन पहले पड़री खुर्द के पास नहर में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं, थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में दूसरे दिन भी नहर से मिला शव:पहचान नहीं होने से बढ़ी रहस्य की गुत्थी, पुलिस ने मोर्चरी हाउस में रखवाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












