HomeHealth & Fitnessआरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया...

आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

IMG-20260608-WA0009कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिवस पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन की तैयारियों का गहनता से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा।पुलिस विभाग की ओर से जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंधों के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा रही है। प्रशासन और पुलिस विभाग परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments