#बस्ती_न्यूज
बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला मोहल्ले में घरेलू विवाद के दौरान एक विवाहिता के साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या के प्रयास किया। बेहोशी की हालत में महिला को डायल-112 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मझौवा मरवटिया बाबू निवासी मोहन कुमार पुत्र झिनकू राम की तहरीर के अनुसार, उनकी साढ़ू की बेटी ज्योति की शादी धोबी टोला निवासी सोनू पुत्र मोतीलाल से हुई है। आरोप है कि 6 जून की शाम करीब 5 बजे घरेलू विवाद के दौरान सोनू ने ज्योति के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई। तहरीर में कहा गया है कि घटना के बाद घर के लोग पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से निजी वाहन से ज्योति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया। इसके बाद आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
घरेलू विवाद में पति ने विवाहिता का गला दबाया:बस्ती में बेहोश हालत में अस्पताल पहुंची; आरोपी फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












