Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कलवारी में दो बाइकों की भिड़ंत:युवक गंभीर रूप से घायल, समाजसेवियों ने...

कलवारी में दो बाइकों की भिड़ंत:युवक गंभीर रूप से घायल, समाजसेवियों ने पहुंचाया अस्पताल

#बस्ती_न्यूज

कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसौरी गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेलसुही निवासी राम अवतार पुत्र राम प्रसाद किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान कुसौरी गांव के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस व समाजसेवियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर समाजसेवी डॉ. प्रेम त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल राम अवतार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉ. प्रेम त्रिपाठी बोले- घायल की मदद जरूर करें डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी हादसे की स्थिति में घायल की मदद जरूर करें और उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाएं। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, गति नियंत्रित रखने और सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments