Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूर्व विधायक को बताया 'घपलेबाज':कहा, विकास कार्य नहीं...

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूर्व विधायक को बताया ‘घपलेबाज’:कहा, विकास कार्य नहीं दिख रहे; उन पर दर्ज हैं मुकदमे, जेल भी जा चुके


बहराइच। भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पर विकास कार्यों को लेकर अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को देख नहीं पा रहे हैं, इसलिए वह अपनी खीझ निकाल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पयागपुर की जनता पूर्व विधायक के कारनामों से अच्छी तरह वाकिफ है। विधायक त्रिपाठी यह बयान पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव द्वारा नगर पंचायत के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए आरोपों के जवाब में दे रहे थे। सुभाष त्रिपाठी ने मुकेश श्रीवास्तव को ‘घपलेबाजों का बादशाह’ बताते हुए कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक दवा व्यवसायी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीवास्तव गलत तरीके से घपलेबाजी करते हैं। विधायक ने यह भी बताया कि पूर्व विधायक पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मुकेश श्रीवास्तव अपने भाई के साथ मिलकर नगर पंचायत में भी इसी तरह की गतिविधियां दोहराना चाहते हैं। विधायक त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनता सब जानती है। उनके कार्यकाल में 20 पुलों का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त, एक फायर स्टेशन, एक नया सामुदायिक केंद्र और कई बड़ी सड़कों का भी निर्माण हुआ है। त्रिपाठी ने मुकेश श्रीवास्तव से कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments