Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मछली मंडी दुर्घटना में मजदूर की मौत:नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने...

मछली मंडी दुर्घटना में मजदूर की मौत:नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने परिजनों से मिलकर मुआवजे की मांग की


शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मधवापुर मछली मंडी में बुधवार को हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। निर्माणाधीन गेट गिरने से यह दुर्घटना हुई थी। सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह आदि लोगों ने मृतक मजदूर के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की। यह घटना बुधवार को मधवापुर मछली मंडी में हुई, जब निर्माणाधीन गेट की ढलाई के दौरान वह अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस घटना को ‘भारी लापरवाही का नतीजा’ बताया। उन्होंने कहा, “एक गरीब मजदूर की इस तरह असमय मौत बेहद हृदयविदारक है। निर्माणाधीन गेट का गिरना सीधे तौर पर भारी लापरवाही का नतीजा है। हम इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।” उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तीन प्रमुख मांगें कीं। इनमें मृतक के आश्रितों को तत्काल उचित सरकारी मुआवजा देना, निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराना और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करना शामिल है। पांडेय ने कहा कि ऐसा करने से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस दौरान उग्रसेन सिंह, वीरेंद्र तिवारी, मनेंद्र मिश्रा, इब्राहिम बाबा, जावेद जमील प्रधान, हरिनाथ यादव, सऊद, महबूब, दानिश और मसूद खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments