#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित बेइली चौराहे के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस का इंतजाम किया और घायल को बहादुरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भूअर सराय गांव निवासी 29 वर्षीय लवकुश पुत्र चौथी प्रसाद के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बेइली चौराहे पर कार-बाइक की टक्कर:युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












