Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वासा डाकखाना डीह में जर्जर तारों से बिजली सप्लाई:ग्रामीण कर रहे बदलने...

वासा डाकखाना डीह में जर्जर तारों से बिजली सप्लाई:ग्रामीण कर रहे बदलने की मांग, बोले- हादसे का खतरा


सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम वासा डाकखाना डीह में जर्जर विद्युत तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पुराने और क्षतिग्रस्त तारों के कारण आए दिन बिजली के तार टूटकर गिर रहे हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में, एक बार फिर विद्युत तार टूटकर गिर गया था, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर लाइनमैन कादिर मौके पर पहुंचे और मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार की जा रही अस्थायी मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। गांव में तिलगाड़िया पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति की जाती है। वर्षों पुराने ये जर्जर तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। तार टूटने से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इन तारों को नहीं बदला गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण गुलरेज, आफान, आरिफ, राज और आमिर सहित अन्य लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदलवाया जाए। उनकी यह मांग है कि सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments