Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मनरेगा पोखरे का जीर्णोद्धार कार्य जलमग्न:मधुबनी नहर की पटरी टूटने से काम...

मनरेगा पोखरे का जीर्णोद्धार कार्य जलमग्न:मधुबनी नहर की पटरी टूटने से काम ठप


महाराजगंज के मिठौरा विकास खंड की ग्राम पंचायत कसमरिया में मनरेगा योजना के तहत हो रहा पोखरी जीर्णोद्धार का काम एक रात में बाधित हो गया। मधुबनी नहर की जर्जर पटरी कट जाने से नहर का पानी तेज बहाव के साथ पोखरे में घुस गया, जिससे पूरा कार्यक्षेत्र जलमग्न हो गया। इस घटना के कारण खुदाई और सुंदरीकरण का काम पूरी तरह ठप पड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार, पोखरे का लगभग 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। पोखरा नहर से सटा होने और पटरी के पहले से कमजोर होने के कारण मनरेगा मजदूरों ने एहतियातन क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत भी की थी। हालांकि, रात में नहर का डिस्चार्ज अचानक बढ़ने से सारी मेहनत बेकार हो गई। कई ग्रामीण इसे प्राकृतिक हादसा नहीं मान रहे हैं। उनका आरोप है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर पटरी काटी है। पोखरे में पानी भरने से दर्जनों मनरेगा मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। एक तरफ काम बंद होने से उनकी दिहाड़ी मारी गई, वहीं दूसरी तरफ यदि सिंचाई विभाग ने तुरंत पटरी नहीं बांधी तो अब तक हुई खुदाई और सरकारी धन दोनों बर्बाद हो जाएंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की पटरी को स्थायी रूप से मजबूत किया जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। उन्होंने तत्काल जल निकासी कर पोखरे को खाली कराने की भी मांग की है, जिससे मनरेगा कार्य फिर से शुरू हो सके। यदि पटरी काटी गई है, तो दोषियों की जांच कर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से पहले पोखरे का काम पूरा नहीं हुआ तो जल संरक्षण की पूरी योजना विफल हो जाएगी और गांव को हर साल जलभराव का सामना करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान संदेश पटेल ने बताया कि रात के अंधेरे में पोखरा नहर के पानी से जलमग्न हो गया है, लेकिन यह किसी के द्वारा किया गया है या अपने आप नहर की पटरी टूटने से हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments