सदर तहसील के गैंगेरी स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में बच्चे तिरंगा झंडा और विभिन्न बैनर लेकर चल रहे थे। घोष दल और स्काउट-गाइड के बच्चों ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। भारत माता के स्वरूप में सजी बच्चियों की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। यह प्रभात फेरी गांव के प्रमुख मार्गों, गलियों और चौराहों से गुजरी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एमजीएम इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:प्रभात फेरी में भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












