Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसएसबी ने इटहिया में लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर:30 पशुपालक और 187...

एसएसबी ने इटहिया में लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर:30 पशुपालक और 187 पशु हुए लाभान्वित


निचलौल। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी की ‘डी’ समवाय झुलनीपुर ने शुक्रवार को ग्राम इटहिया में एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम (VCA) के तहत आयोजित इस शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही उनके पशुओं का निःशुल्क उपचार भी किया गया। यह शिविर क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (एसजी) डॉ. चंदन तालुकदार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें कुल 30 पशुपालकों ने भाग लिया और उनके 187 पशुओं का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, विभिन्न रोगों से बचाव के उपाय और उनकी उचित देखभाल के तरीकों पर एक विस्तृत वार्ता भी दी गई। एसएसबी की इस पहल से ग्रामीण पशुपालकों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस आयोजन की सराहना की

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular