HomeHealth & Fitnessनीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर...

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय बढ़ाने, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुशासन, साझेदारी और डेटा आधारित प्रणालियों के बेहतर उपयोग पर चर्चा होगी। 

नीति आयोग के अनुसार इस वर्ष बैठक का विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के समग्र विकास और कल्याण के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। बैठक प्रधानमंत्री मोदी के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप आयोजित की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments