Homeदेश (National)'जैसा वेनेजुएला में किया वैसा आज रात', ट्रंप की ईरान को तबाही...

‘जैसा वेनेजुएला में किया वैसा आज रात’, ट्रंप की ईरान को तबाही मचाने वाली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज रात ईरान पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है। बुधवार को अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बड़े क्षेत्र पर बमबारी की। जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इस बीच एयर कनाडा ने 24 अक्टूबर तक तेल अवीव और दुबई की उड़ानों को कैंसिल कर दिया है। मध्य पूर्व के मौजूदा हालात के बाद एयर कनाडा ने यह फैसला लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘अमेरिका आज रात ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा (ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और दूसरे सभी तरह के डिफेंस सिस्टम साथ ही उसकी हमला करने की अधिकांश क्षमता खत्म हो चुकी है) आने वाले समय में हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लेंगे और उनके तेल और गैस बाजार पर पूरी तरह नियंत्रण कर लेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने वेनेजुएला के मामले में किया है, जो वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए बहुत बढ़िया साबित हो रहा है।’

खबर अपडेट की जा रही है…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments