रैपर बादशाह द्वारा सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की गई तस्वीरों ने इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। तस्वीरों में लड़की का चेहरा नहीं दिखाया गया है, जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाए कि वह पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर हो सकती हैं। बादशाह ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “यूनिवर्स का आपके जीवन में लोगों को लाने का अपना अलग तरीका होता है।

इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी ने कहा- मेरी शादी हो चुकी है

इसी बीच पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम के ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में चौंकाने वाला खुलासा किया। एक फैन ने उनसे पूछा कि अगर उनकी और बादशाह की शादी हो चुकी है तो दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते। इसके जवाब में ईशा ने साफ तौर पर कहा कि उनकी शादी हो चुकी है और इस सवाल का बेहतर जवाब उनके ‘पतिदेव बादशाह’ ही दे सकते हैं।
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों पर दिया जवाब
ईशा रिखी ने बताया कि उनसे बार-बार यही सवाल पूछे जाते हैं कि क्या उनकी शादी बादशाह से हुई है और दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें क्यों साझा नहीं करते। उन्होंने कहा कि दर्शकों के मन में कई सवाल हैं और उम्मीद जताई कि बादशाह अपनी सुविधा के अनुसार इनका जवाब देंगे।
बादशाह के साथ तस्वीर भी की साझा

एक अन्य यूजर ने ईशा से पूछा कि उन्होंने कभी बादशाह के साथ कोई तस्वीर क्यों पोस्ट नहीं की। इस पर अभिनेत्री ने पहली बार बादशाह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में ईशा, बादशाह की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं और दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
Also Read:Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग धमाल मचाने को तैयार रैपर बादशाह
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है और साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया था। फिलहाल, ईशा के दावों और बादशाह की रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार













