शोहरतगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत मदरहना उर्फ दत्तपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से यह चौपाल लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। ग्राम पंचायत सचिव अजय भारतीया ने चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। सचिव ने बताया कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर ही समाधान करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। सचिव भारतीया ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिनों के भीतर आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन करने से प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो जाती है। चौपाल में राशन कार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आरबीआई बैंक के प्रतिनिधि संतोष शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को बैंकिंग और बीमा सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी और उनसे इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने और गांव को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। इस चौपाल में सचिव अजय भारतीया, प्रशासक ग्राम प्रधान कुसुमलता, प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक दीन दयाल, पंचायत सहायक अभिषेक प्रताप चौधरी, सफाईकर्मी शिवशंकर और लवकुश सहित गांव के कई ग्रामीण जैसे घिररी, श्रीराम, विद्यावती, संगीता, सोनमती, राम सुभग, छेदी और मीरा उपस्थित रहे।
ग्राम चौपाल में सचिव ने दी योजनाओं की जानकारी:मदरहना में ग्रामीणों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












