Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के स्टेशन बाजार में असलहा-लाठी से मकान पर हमला:कब्जे का प्रयास;...

बहराइच के स्टेशन बाजार में असलहा-लाठी से मकान पर हमला:कब्जे का प्रयास; पुलिस ने पारिवारिक बंटवारे का मामला बताया


बहराइच के कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार में शुक्रवार को एक मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग मकान में घुस गए और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड निवासी रियासत अली पुत्र अब्दुल अजीज ने कोतवाली में तहरीर देकर दो नामजद तथा कुछ अन्य लोगों पर मकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान घर में रखे सामान के क्षतिग्रस्त होने की भी बात कही गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मौके पर बिखरे सामान का निरीक्षण किया तथा दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि विवाद पुश्तैनी संपत्ति और बंटवारे से जुड़ा हुआ है। मामले की जानकारी होने पर अधिवक्ता समुदाय के कई सदस्य भी कोतवाली पहुंचे और प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने उपजिलाधिकारी अमिता यादव को भी ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। घटना के दौरान पास स्थित एक दर्जी की दुकान को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला संपत्ति के बंटवारे से संबंधित प्रतीत होता है। दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तथ्यों और अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments