Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में स्थापित हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा खंडा साहिब:सिख समुदाय के...

बस्ती में स्थापित हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा खंडा साहिब:सिख समुदाय के लिए गौरव का प्रतीक, श्रद्धा और उत्साह से हुआ लोकार्पण

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सिख समुदाय के लिए आस्था और गौरव का प्रतीक खंडा साहिब शनिवार को स्थापित किया गया। पंजाब से विशेष रूप से लाया गया यह खंडा साहिब सुबह करीब 9:30 बजे बस्ती जनपद की सीमा में पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह स्मृति चौक पर विधि-विधान से पूजा-पाठ और अरदास संपन्न कर खंडा साहिब को स्थापित किया गया। आयोजकों के अनुसार, स्थापित खंडा साहिब 15 फीट ऊंचा और 9 फीट चौड़ा है। दावा किया गया है कि यह पूरे उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाला अपने प्रकार का सबसे बड़ा खंडा साहिब है। इसकी स्थापना से सिख समाज में उत्साह का माहौल है। इसे जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से भी जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा को याद करते हुए समाज में भाईचारा, सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अरदास के बाद उपस्थित लोगों ने खंडा साहिब के दर्शन कर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ये लोग मौके पर रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कीर्ति प्रकाश भारती और वरिष्ठ समाजसेवी सरदार जगवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों से यह ऐतिहासिक स्थापना संभव हो सकी। इस अवसर पर हरिभजन सिंह, जोगेंद्र सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, हरि सिंह बब्लू, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश अरोरा, जय प्रकाश अरोरा, हिमांशु सेन, इंद्रपाल सिंह सैंटी, प्रभुजोत सिंह, दिलप्रीत सिंह करन, राजेंद्र सिंह काका, तरनजीत सिंह, जितेंद्र यादव, अखिलेश शुक्ला मंटू, राजेंद्र चित्रगुप्ता, शैलेंद्र दुबे और सनम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे। खंडा साहिब की स्थापना को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया, और लोगों ने इसे बस्ती के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments