Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में बिशुनपुर-पिपरा फरदंग लिंक मार्ग बदहाल:गड्ढों से राहगीरों, स्कूली बच्चों को...

खेसरहा में बिशुनपुर-पिपरा फरदंग लिंक मार्ग बदहाल:गड्ढों से राहगीरों, स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी, सड़क की मरम्मत की मांग


बांसी-धानी मार्ग से जुड़ा बिशुनपुर मुस्तहकम से पिपरा फरदंग तक का लिंक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण पूरी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां बिखर गई हैं। इस बदहाली की वजह से आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मानसून की शुरुआत होने वाली है, जिससे सड़क की स्थिति और ज्यादा खराब होने की आशंका है। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देंगे, जिससे दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ सकता है। बिशुनपुर मुस्तहकम निवासी रामअचल यादव ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और इस मार्ग से रोजाना गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। वहीं, श्याम बिहारी पांडेय ने कहा कि कई वर्षों से सड़क की सुध नहीं ली गई है, जिससे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बिखरी गिट्टियों से फिसल रहे वाहन, लोग हो रहे चोटिल सड़क की गिट्टियां उखड़ने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। स्थानीय निवासी मो. सलीम ने बताया कि बिखरी गिट्टियों की वजह से आए दिन बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। अब्दुल रहीम ने चिंता जताते हुए कहा कि बरसात में स्थिति और भयावह हो जाती है। पानी भरने के बाद गड्ढों का अंदाजा नहीं मिलता, जिससे गंभीर हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी सड़क की इस दुर्दशा को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि संबंधित विभाग ने शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया, तो क्षेत्र के लोग एकजुट होकर उच्चाधिकारियों का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments