Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ललिया के रसईपुरवा में विवाहिता का शव मिला:छत के कुंडे से लटका...

ललिया के रसईपुरवा में विवाहिता का शव मिला:छत के कुंडे से लटका था, पुलिस जांच में जुटी


थाना ललिया क्षेत्र के रसईपुरवा गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान लगभग 20 वर्षीय लक्ष्मी देवी, पत्नी दीपक वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी देवी मंगलवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोने गई थीं। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। मृतका के ससुर अमृतलाल ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां लक्ष्मी देवी का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। बताया गया है कि मृतका के पति दीपक वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर हैं। लक्ष्मी देवी का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। थाना ललिया के थाना निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना निरीक्षक मिश्र ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका का मायका थाना पचपेड़वा क्षेत्र के वीरपुर गांव में बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments